नयी दिल्ली : अभिनेता अभिषेक बच्चन को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ़ ‘‘एक चर्चित हस्ती की ओर से किए गए उत्कृष्ट प्रयासों’’ के लिए आज ‘ग्रीन ग्लोब’ पुरस्कार से नवाजा गया.
पर्यावरणविद आर.के पचौरी के हाथ से यह पुरस्कार पाने के बाद अभिषेक ने कहा कि वह हमेशा से पर्यावरण को बचाने वाली संस्थाओं के साथ खुद को जोडने की कोशिश करते रहे हैं.
अभिषेक ने कहा, ‘‘मैं इस पुरस्कार को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मुझे बोर्डिंग स्कूल के वे दिन आज भी याद हैं जब मुङो बताया गया था कि हमारी जीवनशैली के कारण हमारी पृथ्वी पर संकट मंडरा रहा है.’’ उन्होंने कहा कि देश के युवा ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से निपटने की दिशा में बडा परिवर्तन ला सकते हैं.
No comments:
Post a Comment