Wednesday, 11 July 2012

पाक में दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर धरोहर स्थल



इसलामाबाद : पाकिस्तान के अधिकारियों ने दिलीप कुमार के पेशावर स्थित घर को धरोहर स्थल घोषित कर दिया है.
फ़िल्मों में दिलीप कुमार के नाम से मशहूर मोहम्मद यूसुफ़ खान का जन्म 11 दिसंबर, 1922 को पेशावर में किस्सा ख्वानी बाजार के मोहल्ला खुदादार में हुआ था. खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के संस्कृति विभाग ने घर को तीन करोड़ रुपये में खरीद लिया और उसे एक धरोहर स्थल घोषित कर दिया. छह कमरोंवाली तीन मंजिला इमारत की मरम्मत दो माह में शुरू होगी. फ़िर उसे सबके लिए खोल दिया जायेगा.

No comments:

Post a Comment