विलियम और केट के हनीमून की तस्वीरें लीक
पिछले साल 29 अप्रैल को शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधे प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन के हनीमून के निजी पलों की तस्वीरों को प्रकाशित कर दिया गया.
जब ये जोड़ा पिछले साल हनीमून मनाने सेशेल्स गया था उस वक्त वहां कि न्यूज एजेंसियों से यह अनौपचारिक समझौता हुआ था कि वे इस जोड़े के निजी पलों से जुड़ी कोई भी तस्वीर प्रकाशित या प्रसारित नहीं करेंगे. पर इधर ऑस्ट्रेलियाई मैगजीन वूमन्स डे ने अपने 16 जुलाई के अंक में मुख्य पृष्ठ पर शाही जोड़े के खास पलों की अनाधिकृत 15 तस्वीरें प्रकाशित को प्रकाशित कर दिया. इस कवर पेज पर प्रिंस विलियम और केट एक समुद्री तट पर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं.
इन तस्वीरों के प्रकाशन से प्रिंस विलियम सबसे ज्यादा खफा हैं. 1997 में कार दुर्घटना में अपनी मां राजकुमारी डायना की मौत के बाद से वह अपनी पत्नी को मीडिया से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं.
No comments:
Post a Comment