Wednesday, 11 July 2012

फैन के आगे झुक गये ऋतिक रोशन


मुंबई: पिछले दिनों ऋतिक रोशन के साथ एक अनोखी घटना घटी. लंदन से आयी एक फैन ने उनसे मिलने के लिए जैसे अनशन ही कर दिया था. हुआ यह कि फिल्म कृष 3 की शूटिंग के दौरान अचानक एक महिला उनसे मिलने आ धमकी.
यूनिट के लोगों ने इस महिला को ऋतिक के पास नहीं जाने दिया, तो उसने काफी हल्ला मचाया. बाद में ऋतिक तक यह बात पहुंची, तो उन्होंने भी इस महिला से मिलने से साफ इनकार कर दिया. लेकिन वह महिला ऋतिक की इतनी बड़ी फैन थी कि उसने शूटिंग स्थल से जाने से इनकार कर दिया.
लगभग बारह घंटे बीत जाने पर ऋतिक ने अपने स्टाफ से जानकारी ली कि वह महिला दोबारा तो नहीं आयी, तब पता चला कि वह तो कहीं गयी ही नहीं थी. आखिरकार वे अपनी इस घनघोर फैन से मिलने के लिए राजी हो गये. बाद में ऋतिक ने आधे घंटे तक इस महिला फैन से बातचीत की और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई. ऋतिक का कहना था कि वे इतनी बड़ी फैन से नहीं मिलते, तो काफी गलत होता.

No comments:

Post a Comment