Friday, 13 July 2012

सभी उम्र के दर्शकों को जोड़ेगी ‘आशिकी-2’


सभी उम्र के दर्शकों को जोड़ेगी ‘आशिकी-2’

मर्डर, जन्नत, जिस्म और राज जैसी बोल्ड फिल्में बना चुके निर्माता निर्देशक महेश भट्ट अब साफ-सुथरी लवस्टोरी फिल्म आशिकी-2 बनाने जा रहे हैं. यह भट्ट कैंप के जॉनर की लंबे अरसे बाद ऐसी फिल्म होगी, जिसे सभी वर्ग और उम्र के दर्शकों को फिल्म से जोड़ेगा. इस बात के साथ-साथ फिल्म से जुड़े अन्य पहलुओं पर महेश भट्ट की बेबाक राय..
आशिकी और दिल है कि मानता नहीं जैसी पारिवारिक लवस्टोरी फिल्में बना चुके महेश भट्ट खुश हैं कि भट्ट कैंप फिर से इसी जॉनर की फिल्में दर्शकों के सामने लाने जा रहा है. महेश इसका श्रेय निर्देशक मोहित सूरी को भी देना चाहते हैं. मोहित ने ही उनको इस बात का एहसास कराया कि भट्ट कैंप ने हिंसा, सेक्स जैसे बोल्ड मुद्दों पर बहुत फिल्में बना ली है. अब एक साफ-सुथरी प्रेमकहानी पर फिल्म बननी चाहिए.
भट्ट कैंप का चेहरा इमरान हाशमी हैं, ऐसे में इस फिल्म से आदित्य रॉय कपूर को जोड़ने की क्या वजह रही?
इमरान हर फिल्म में नहीं हो सकता है. कहानी की मांग के अनुसार ही कलाकारों का चयन होता है. यह युवा प्रेम कहानी है, उम्रदराज नहीं. ऐसे में फिल्म में मुझे इमरान कहीं से भी फिट नहीं लगा. आशिकी के लिए हमें युवा चेहरों की जरूरत थी और हमारी यह तलाश श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने पूरी की.
शुरुआत में टैलेंट हंट के जरिये इस फिल्म के कलाकारों को चुनने की बात थी, ऐसे में श्रद्धा कपूर और आदित्य कपूर को चुनने की क्या वजह रही?
हां हमने टैलेंट हंट के जरिये इस फिल्म के कलाकारों को चुनने का फैसला किया था, लेकिन बहुत ही घटिया रिस्पांस मिला. दरअसल, बंद कमरे में कोई भी ऑडिशन देने को तैयार हो जाता है. लेकिन जैसे ही बात पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ऑडिशन वीडियो अपलोड करने की हुई सभी मुकर गये. जो आये थे, वे हमारी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. सो हमने इंडस्ट्री के लोगों को कांटेक्ट करना शुरू किया और अपनी फिल्म के लिए हमें श्रद्धा और आदित्य परफेक्ट लगे.
फिल्म आशिकी का चेहरा रह चुके राहुल रॉय और अनू क्या इस सीक्वल फिल्म का भी हिस्सा होंगे?
मुझे नहीं लगता एक अच्छी कहानी वाली फिल्म को इस तरह की दोहराव की अब जरूरत है.
आशिकी अपने यादगार संगीत के लिए जानी जाती है. ऐसे में आशिकी-2 के संगीत पर कितना काम किया जा रहा है?
सपना वही है. सपने देखने वाली आंखें बदल गयी हैं. आशिकी को एक म्यूजिकल फिल्म बनाने के लिए मैंने और गुलशन कुमार ने काफी मेहनत की थी, जिसमें नदीम श्रवण की जितनी भी तारीफ की जाए कम है. उसी तरह की मेहनत इन दिनों मोहित और भूषण कुमार कर रहे हैं. उम्मीद है कि एक बार फिर वही करिश्मा दोहराया जाएगा.
यह फिल्म कब शूटिंग फ्लोर पर जा रही है?
आनेवाले महीने में यह फिल्म शूटिंग फ्लोर पर चली जाएगी.

कॉकटेल में दीपिका ने अब तक की सर्वश्रेष्ठ भूमिका


कॉकटेल में दीपिका ने अब तक की सर्वश्रेष्ठ भूमिका

फिल्म ‘लव आजकल’ के बाद एक बार फिर से दीपिका पादुकोण के साथ बडे पर्दे पर नजर आने जा रहे बालीवुड स्टार सैफ अली खान ने कहा है कि अभिनेत्री ने ‘कॉकटेल’ में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है.
सैफ ने कहा, ‘‘कॉकटेल में दीपिका ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. जब आप फिल्म देंखेंगे तो इस बात को महसूस करेंगे. उन्होंने बेहतरीन काम किया है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ‘लव आजकल’ में उनके साथ काम किया था और इस बात से बेहद खुश हूं कि किस तरह से उन्होंने कामयाबी हासिल की है.’’
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मॉडल डायना पेंटी ने अपना पदार्पण किया है. जीवन के 41 बसंत देख चुके अभिनेता-निर्माता ने कहा कि यह फिल्म एक रोमांटिक कामेडी लगेगी लेकिन यह मुख्य रुप से प्रेम कहानी है. उन्होंने कहा, ‘‘कॉकटेल रोमांटिक कामेडी नहीं है. यह एक प्रेम कहानी है. यह इस मामले में ‘हम तुम’, ‘सलाम नमस्ते’ या ‘लव आजकल’ से अलग है. यह मुख्य रुप से प्रेम कहानी है.’’

अब शादी कर लो सल्लू : कैटरीना


अब शादी कर लो सल्लू : कैटरीना

मुंबई: अभिनेत्री और कथित तौर पर सलमान खान की पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ का कहना है कि सलमान को खुद ही यह निर्णय लेना चाहिये कि वह कब शादी करेंगे.
आने वाली फिल्म ‘एक था टाइगर’ के प्रचार के दौरान जब कैटरीना से सलमान की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ केवल सलमान को ही उनकी शादी के बारे में फैसला लेना चाहिये.’’ फिल्म के प्रोमो में भी कैटरीना को सलमान से यह कहते हुये दिखाया गया है कि वह अब शादी कर लें.
बुधवार को आमिर खान ने कहा कि वह सलमान को शादी के लिये कहते आये हैं पर सलमान किसी की नहीं सुनते. इस पर सलमान ने कहा, ‘‘ आमिर इसके लिये मेरे पीछे पड़े हैं. मुझे समझ में नहीं आता कि हर कोई मेरी शादी के पीछे क्यों पड़ा है.’’


 

आमिर खान होंगे देश के प्रधानमंत्री


आमिर खान होंगे देश के प्रधानमंत्री

शो सत्यमेव जयते के बाद आमिर खान नेशनल आइकॉन बन चुके हैं. उनके लाखों प्रशंसकों में बॉलीवुड के विलेन शक्ति कपूर भी शुमार हैं. भले ही सिल्वर स्क्रीन पर उनकी छवि अच्छी नहीं है, लेकिन अब वह समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं.
आमिर खान का शो सत्यमेव जयते भले ही कई नेताओं और सरकारी संस्थाओं की आलोचनाओं का शिकार रहा हो, लेकिन इसी शो की वजह से बॉलीवुड के विलेन शक्ति कपूर उनसे इतना प्रभावित हैं कि उन्हें देश का अगला प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं.

आ गया जोकर . . .


आ गया जोकर . . .

निर्देशक शिरीष कुंदर की आने वाली फिल्म जोकर का फर्स्ट लुक और पोस्टर रिलिज हो चुका है. फिल्म राउडी राठौर के बाद एक बार फिर इस फिल्म में अक्षय और सोनाक्षी की जोड़ी नजर आने वाली है.
शिरीष मशहूर कोरियोग्राफर फरहा खान का पति हैं. 2006 में उन्होंने जानेमन फिल्म का निर्देशन किया था. इस बार वे जोकर लाए हैं, जो एक साइंस फिक्शन फिल्म है. फिल्म में श्रेयश तलपड़े और मिनिशा लांबा भी नजर आने वाले है. फिल्म 31 अगस्त को रिलिज होने वाली है.

आज चढ़ेगा इश्क के कॉकटेल का सुरूर


आज चढ़ेगा इश्क के कॉकटेल का सुरूर

फिल्म लव आज कल में धमाल मचाने के बाद सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों में उतरने को तैयार है. शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म में इश्क के कॉकटेल को मौज - मस्ती के अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म में गौतम खत्रा (सैफ अली खान), वेरोनिका डिकोस्टा (दीपिका पादुकोण) मीरा गुप्ता (डायना पेंटी) मुख्य किरदार में नजर आयेंगे. डायना पेंटी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं.
इम्तियाज अली द्वारा लिखित इस फिल्म की कहानी की शुरुआत भारत में रहने वाले गौतम खत्रा से होती है. गौतम की लंदन में जॉब लगते ही उसकी मां नीता (डिंपल कपाड़िया) यह शर्त रख देती है कि वह पहले शादी के लिए लड़की फाइनल करे. इसी बीच नीता की मुलाकात मीरा से होती है और वह उसमें परफैक्ट बहू देखती है, लेकिन यह बात गौतम को नहीं बताती है.
इस दौरान परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि मीरा को कंपनी के काम से लंदन जाना पड़ता है. फ्लाइट में ही उसकी मुलाकात गौतम से होती है और दोनों में दोस्ती हो जाती है. लंदन में ही वेरोनिका से दोस्ती के साथ ही कई ऐसे पल आते हैं जो फिल्म को इंट्रेस्टिंग बना देते हैं.फिल्म रिजेंट और सिनेपॉलिस में प्रदर्शित होगी.

मिका ने कहा ‘टेल मी समथिंग..


मिका ने कहा ‘टेल मी समथिंग..

यूवी न्यूज मीडिया एंड कम्युनिकेशन लिमिटेड के बैनर तले रिलीज हुई फिल्म ‘थ्री बैचलर्स’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. असल में यह फिल्म उस समय बनी थी जब शरमन जोशी, रिया और राइमा ने बॉलीवुड में कदम रखा था.
शरमन अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘फरारी की सवारी’ के बाद इस फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं. कॉलेज कैंपस पर बेस्ड इस फिल्म में राइमा और रिया सेन की दिलकश अदा के साथ निगार खान पर फिल्माया आइटम सांग ‘धूम धाम’ पसंद किया जा रहा है.
वहीं मिका सिंह द्वारा गाया ‘टेल मी समथिंग मेरी जान’ युवाओं की खास पसंद बन चुकी है. मिका को उम्मीद है कि जिस तरह ‘राउडी राठौर’ में उनका गाया गीत ‘चिंटा टा-टा चिंटा..’ लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है, यह गीत भी उतना ही लोकप्रिय होगा.

तीन बंधु तीन सखा


तीन बंधु तीन सखा

फिल्म ‘कॉकटेल’ में तीन दोस्तों की कहानी है. ये तीन दोस्त हैं- मीरा, वेरोनिका और गौरव कपूर. रील लाइफ में तीन दोस्तों का यह कांसेप्ट रियल लाइफ से ही प्रेरित लगता है. फिल्म इंडस्ट्री में चुनिंदा दोस्तों की कुछ ऐसी टोलियां रही हैं, जिनकी दोस्ती की मिसाल लोग आज भी देते हैं. वे हर कदम पर एक-दूसरे का साथ निभाते हैं.
ख़ुशी में साथ हंसते हैं, तो गम में भी एक-दूसरे का सहारा बनते हैं. ‘कॉकटेल’ फिल्म के बहाने फिल्मी दुनिया की कुछ ऐसे ही लोकप्रिय तिकड़ी, यानी ऑन स्क्रीन-ऑफ स्क्रीन बंधुओं पर अनुप्रिया अनंत की रिपोर्ट..
जिस तरह कॉकटेल कई चीजों के मिश्रण से बनता है, दोस्ती भी कुछ ऐसी ही होती है. अलग-अलग स्वभाव होने के बावजूद लोग एक-दूसरों को गहराई से समझने वाले पक्के दोस्त बन जाते हैं. यह भी देखा गया है कि दो लोगों के बीच दोस्ती निभाना काफी आसान होता है, क्योंकि दोनों अपने दोस्त की अच्छी-बुरी आदतों को समझ जाते हैं, उससे एडजस्ट कर लेते हैं, लेकिन बात जब तीन दोस्तों की होती है, तो इस रिश्ते की मिठास को बनाये रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

दो से जब तीन होते हैं, तो गलतफहमी की संभावना भी ज्यादा होती है. यह भी सच है कि तीन दोस्तों की यारी में यदि दो के बीच कोई मन-मुटाव हो जाता है, तो तीसरा दोस्त उनके बीच की समस्या को सुलझा कर इस रिश्ते को मजबूत बना देता है. बॉलीवुड में भी तीन दोस्तों की कई टोलियां रही हैं, जिन्होंने ‘तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा’ की कहावत को गलत साबित कर तीन दिलदार यारों के दोस्ताने को जिंदा रखा.
राज कपूर, दिलीप कुमार, देव आनंद
भले ही इन तीनों दोस्तों की तिकड़ी कभी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर नहीं आयी, लेकिन ऑफ स्क्रीन तीनों एक-दूसरे का पूरा साथ निभाते थे. अपने जमाने की मशहूर नायिका कामिनी कौशल बताती हैं कि कई बार तीनों एक-दूसरे के विचारों से सहमत नहीं होते थे, लेकिन जब मस्ती करने की बारी आती, तो तीनों मिल कर सबको परेशान किया करते थे. कई बार राज कह देते ‘एक्शन’ और हम सभी कलाकार अभिनय करने लग जाते. फिर तीनों मिल कर हम पर हंसते थे. बाद में हमें पता चलता कि तीनों मस्ती कर रहे हैं. तीनों दोस्तों को साथ में पीने का बेहद शौक था. दिलीप कुमार की शादी में तो राज और देव आनंद ने खास तैयारियां की थीं और खूब नाचे थे. उनकी पार्टियों में शेरो-शायरी का लंबा दौर चलता था.
काजोल, शाहरुख, करन जोहर
करन, शाहरु ख और काजोल के बीच दोस्ती ‘दिलवाले दुल्हनियां’ के दौरान हुई थी. करन आज भी शाहरुख और काजोल को खुद के लिए लकी मानते हैं. यही वजह है कि तीनों ने साथ में कई फिल्में कीं और कामयाबी भी हासिल की. उनकी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ में भी काजोल-शाहरुख ने काम किया है. हाल ही में एक टॉक शो में, जिसमें करन को बुलाया गया था, काजोल ने अचानक से पहुंच कर सबको चौंका दिया. तीनों की जोडी ‘कुछ कुछ..’, ‘कभी ख़ुशी..’, और ‘माइ नेम इज खान’ में कमाल दिखा चुकी है. आज भी ये तीनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. माना जाता है कि अजय देवगन शाहरु ख को पसंद नहीं करते, लेकिन काजोल अपनी दोस्ती के बीच अपने परिवार को नहीं आने देतीं.
अजय देवगन, रोहित शेट्टी, संजय दत्त

ये भी उन दोस्तों में एक हैं जो हर हाल में एक-दूसरे का साथ निभाना जानते हैं. तीनों ने साथ में ‘ऑल द बेस्ट’ बनायी. फिल्म हिट भी रही. तीनों ही एक-दूसरे के परिवारिक कार्यक्र म में शिरकत करते हैं. संजय दत्त और रोहित ने एक बार रवीना टंडन के नाम से अजय को मैसेज कर दिया था और इस मस्ती में अजय को काजोल से कितनी डांट पड़ी थी. रोहित और अजय साथ में लगातार फिल्में बना रहे हैं. हालांकि संजय और अजय की फिल्म ‘रास्कल्स के फ्लॉप हो जाने का संजय को काफी मलाल हुआ कि उन्होंने अच्छा काम नहीं किया. इसलिए दोस्ती की खातिर उन्होंने अजय के लिए साउथ की एक फिल्म के राइट्स खरीदे हैं. अजय भी संजय के लिए हमेशा कुछ भी करने को तत्पर रहते हैं.
मैं करन, शाहरुख और काजोल की दोस्ती की कायल हूं. इन तीनों में कभी कोई गलतफहमी नहीं आयी है. तीनों एक-दूसरे का दिल से साथ देते हैं

पाकिस्तान नहीं जाऐंगे सलमान खान


पाकिस्तान नहीं जाऐंगे सलमान खान

आने वाली फिल्म 'एक था टाइगर' को पाकिस्तान में बैन करने की बात को लेकर अभिनेता सलनाम खान की पाकिस्तान जाने की बात सामने आई थी.
पर अब सल्लू ने इस बात का खंडन करते हुए कहा की उनकी फिलहाल पाकिस्तान यात्रा की कोई योजना नहीं है, उन्होंने अखबारों में पढ़ा कि वे पाकिस्तान की यात्रा करने वाले हैं. अगर जरुरत पड़ी तो वो पाकिस्तान जाऐंगे.
कबीर ने यह भी बताया कि फिल्म के प्रोमो पर रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन उसे अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने तक रोक दिया गया है. फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदर्शित होगी.

दारा सिंह के साथ अभिनय की कई यादें : मुमताज


दारा सिंह के साथ अभिनय की कई यादें : मुमताज

लंदन: पहलवान व अभिनेता दारा सिंह के साथ 16 हिन्दी फिल्में करने वालीं गुजरे जमाने की अभिनेत्री मुमताज का कहना है कि उनकी दारा सिंह के साथ कई यादें जुड़ी हुई हैं.
दारा सिंह का कल मुंबई में लंबी बीमारी के बाद अपने आवास पर निधन हो गया था. मुमताज ने कहा कि वह सह अभिनेता के गुजर जाने से दुखी हैं. इस अभिनेत्री और उनके पति उद्योगपति मयूर माधवानी ने कल मुंबई में दारा सिंह की पत्नी से बात की.
मुमताज ने कहा, ‘‘जब कोई करीबी गुजरता है तो कोई कैसा महसूस कर सकता है. मेरी दारा सिंह के साथ काम करने की कई यादें जुड़ी हैं लेकिन यह काफी समय पुरानी बात है. हम जानते थे कि वे स्वस्थ नहीं हैं लेकिन कोई क्या कर सकता है, जिंदगी हमारे हाथों में नहीं है.’’ मुमताज ने सिंह के साथ फौलाद, वीर भीमसेन, हरकुलिस, आंधी और तूफान, टारजन कम्स टू डेल्ही, टारजन और किंग कोंग, सिकंदर ए आजम और रुस्तम ए हिंद जैसी फिल्मों में काम किया.
मुमताज ने कहा कि 2011 और 2012 अच्छे वर्ष नहीं रहे क्योंकि देवानंद जैसे कई प्रमुख कलाकार इस दौरान गुजर गये. राजेश खन्ना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि काका भी स्वस्थ नहीं थे लेकिन अब वह ठीक हो रहे हैं. मुमताज अपने परिवार के साथ लंदन में रहती हैं लेकिन वह मुंबई में फिल्म उद्योग के अपने साथियों से संपर्क बनाए रखती हैं.

ट्विटर पर पूनम ने पोस्ट की तस्वीरें


ट्विटर पर पूनम ने पोस्ट की तस्वीरें

पूनम पांडे आए दिन ट्विटर पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं.
इस इंटरनेशनल बिकनी डे के अवसर पर उन्होंने ट्विटर पर फोटो डाले हैं. टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यीड होकर फोटोशूट करवाने का दावा करने वाली पूनम ने अब तक कई बार अपनी हॉट फोटो को ट्विटर और वीडियो को यू-ट्यूब में पोस्ट किया है.
सुनने में आया है कि पूनम ने एक फिल्म भी साइन की है. अब देखना है कि हॉट पूनम फिल्मों में झंडे गाडती हैं कि नहीं. अब रोजलीन खान भी पूनम की राह पर चल पड़ी हैं, आए दिन वो भी अपने हॉट फोटो पोस्ट करती हैं. पूनम को एक कंपिटिटर मिल गई है. पर रोजलीन का कहना है कि रोजलीन और उनके बीच मुकाबला नहीं है.

सेलिना के ट्वींस पीपुल मैग्जीन के कवर पेज पर


सेलिना के ट्वींस पीपुल मैग्जीन के कवर पेज पर

बॉलीवुड आदाकारा सेलीना जेटली के ट्वींन बेटों की तस्वीर पीपुल मैग्जीन के कवर पेज पर है. सेलीना अपने पति पीटर और बच्चे विराज और विंस्टन के साथ फिलहाल मुंबई में हैं.
सूत्रों की मानें तो विंस्टन की आंखें सेलीना की तरह भूरी हैं और विराज की आंखें पीटर की तरह है. सेलीना ने खेल पिल्म से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था. जानशीं, अपना सपना मनी मनी, जवानी दिवानी, रेड जैसी फिल्मों में सेलीना ने काम किया है. अंतिम बार वो 2011 में थैंक यू में काम किया था. सेलीना ने मॉडलिंग इंडस्ट्री में भा नाम कमाया है.

काइली मिनोग ने अपने शरीर में रंगीन टैटू बनवाये


काइली मिनोग ने अपने शरीर में रंगीन टैटू बनवाये

पॉप गायिका काइली मिनोग ने अपने शरीर में कई रंगों की स्याही से टैटू बनवाये हैं. उल्लेखनीय है कि इससे पहले मिनोग ने अपनी हालिया फिल्म ‘जैक एंड डैनी’ में टैटू पार्लर की मालकिन की भूमिका निभायी थी.
आन.लाइन पत्रिका सन के मुताबिक 44 वर्षीय मिनोग ने इस फिल्म में हास्य चरित्र निभाया है और वह करीब 11 साल के बाद बडे पर्दे पर लौटी हैं. इससे पहले उन्होंने ‘मोउलिन रुश’ में किरदार निभाया था।
अमेरिकी अभिनेत्री रैली नफ भी इस फिल्म में अभिनय करेंगी। यह फिल्म दो युवा लडकियों की है, जो न्यूयार्क सिटी में रहते हुये एक दूसरे के प्रेम में पड जाती हैं. फिल्म को दो नवंबर को रिलीज किया जाएगा.

राष्ट्रध्वज के साथ फोटोशूट करवाया तो हुई धुनाई


राष्ट्रध्वज के साथ फोटोशूट करवाया तो हुई धुनाई

मुंबई में एक्ट्रेस बनने की जद्दोजहद में एक मॉडल ने तिरंगे झंडे को पहनकर फोटोशूट करवा लिया. गहना वशिष्ट नामक इस मॉडल की तो राष्ट्रभक्तों ने इसकी जमकर धुनाई कर दी.
गहना की कार पर जमकर पत्थरबाजी हुई और लोगों ने इस फोटोशूट का जमकर विरोध किया. इससे पहले भी विश्व कप के वक्त मंदिरा बोदी द्वारा राष्ट्रधव्ज की साड़ी पहनने से राषट्रभक्तों ने जमकर विरोध किया था.
पर अब सुनने में आया है कि पब्लिसिटी के लिए एक्ट्रेस ने खुद ही हमला करवाया है. भोपाल की 22 साल की मॉडल गहना वशिष्ट दो साल पहले मुंबई आई थी. काफी संघर्ष के बाद उन्हें बी ग्रेड की फिल्में मिली. इसके बाद मुख्य धारा की फिल्मों में छोटो मोटे रोल मिले लेकिन गहना को लगा इससे उनका करियर आगे बढ़ने वाला नहीं है.
इसके चलते उसने यह ड्राम रचा. गहना का कहना है कि उसके फ्रैंड ने यूं ही वीडियो शूट किया था. गहना का कहना है कि कुछ दिनों तक उसका लैपटॉप एक दोस्ट के पास था. लगता है उसने ही यह वीडियो लीक किया है. 

विलियम और केट के हनीमून की तस्वीरें लीक


विलियम और केट के हनीमून की तस्वीरें लीक

पिछले साल 29 अप्रैल को शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधे प्रिंस विलियम और उनकी पत्‍‌नी केट मिडिलटन के हनीमून के निजी पलों की तस्वीरों को प्रकाशित कर दिया गया.
जब ये जोड़ा पिछले साल हनीमून मनाने सेशेल्स गया था उस वक्त वहां कि न्यूज एजेंसियों से यह अनौपचारिक समझौता हुआ था कि वे इस जोड़े के निजी पलों से जुड़ी कोई भी तस्वीर प्रकाशित या प्रसारित नहीं करेंगे. पर इधर ऑस्ट्रेलियाई मैगजीन वूमन्स डे ने अपने 16 जुलाई के अंक में मुख्य पृष्ठ पर शाही जोड़े के खास पलों की अनाधिकृत 15 तस्वीरें प्रकाशित को प्रकाशित कर दिया. इस कवर पेज पर प्रिंस विलियम और केट एक समुद्री तट पर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं.
इन तस्वीरों के प्रकाशन से प्रिंस विलियम सबसे ज्यादा खफा हैं. 1997 में कार दुर्घटना में अपनी मां राजकुमारी डायना की मौत के बाद से वह अपनी पत्‍‌नी को मीडिया से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं.

बिपाशा पर पूनम ने साधा निशाना


बिपाशा पर पूनम ने साधा निशाना

पूनम पांडे ने सुर्खियां बटोरने के लिए नया तरीका ढूंढ किया है. ट्विटर पर सेमी न्यूड फोटो और वीडियो अपलोड करने के बाद अब पूनम ने अबिनेज्त्री बिपाशा बसु पर निशाना साधना शुरु किया है.
बिपाशा ने एक इंटरव्यू में आज के युवाओं को लूजर कहा था, इस बयान से भडक कर पूनम ने ट्वीट किया , 'अगर तुमने अपनी लाइफ में सारे लूज़र्स को चुना तो इसका मतलब यह नहीं है कि सारे मर्द लुक्खे हैं। जो लोग यह कहते हैं कि सारे मर्द लूजर्स हैं, दरअसल वह अभी तक किसी मर्द से मिली ही नहीं है... अगर आज के युवा लूजर्स हैं तो क्या वह किसी भद्दे रईस बूढ़े से शादी करेगी?
इसके बाद पूनम ने कहा कि अगर बॉलिवुड में 10 साल से काम करने के बाद भी कोई अच्छे मुकाम पर नहीं है तो लूजर कौन हुआ? इतना ही नहीं उन्होंने ट्वीट कर डाला कि बिपाशा को यह तक कह डाला कि मेरे लिए तुम्हारे पास सिर्फ दो ही शब्द है- ग्रो अप।

प्लेब्वाय के कवर पेज पर नजर आयेंगी शर्लिन चोपडा


प्लेब्वाय के कवर पेज पर नजर आयेंगी शर्लिन चोपडा

नई दिल्ली: अपने ग्लैमरस अंदाज के लिये चर्चित बालीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा जल्द ही वयस्कों की मशहूर अमेरिकी पत्रिका ‘प्लेब्वॉय’ के कवर पेज पर नजर आयेंगी. शर्लिन चोपड़ा ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट पर अपने परिचय में लिखा है ‘प्लेब्वाय’ कवर गर्ल’. वह इन दिनों प्लेब्वाय के संस्थापक और प्रकाशक ह्यूज हेफनर से मिलने के लिये उनके घर पहुंची हुई हैं.
शर्लिन चोपड़ा ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर हेफनर के साथ अपनी फोटो अपलोड की है. उन्होंने डोमिनोज खेल सिखाने के लिये हेफनर को धन्यवाद दिया. शर्लिन ने हेफनर के बारे में लिखा, ‘‘वह :हेफनर: दुनिया के सबसे जोशीले इंसान हैं. 87 वर्ष की उम्र में भी वह जानते हैं कि किस तरह आकर्षक बना जाये.’’ शर्लिन डिज्नी लैंड भी जाने वाली हैं. उन्होंने लिखा, ‘‘मैं डिज्नीलैंड जाने की प्रतीक्षा नहीं कर सकती.’’ शर्लिन चोपड़ा संभवत: पहली ऐसी भारतीय महिला हैं जो ‘प्लेब्वाय’ के कवर पेज पर नजर आयेंगी. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर अपनी निर्वस्त्र तस्वीर पोस्ट की थी.
उल्लेखनीय है कि प्लेब्वाय अमेरिका में छपने वाली वयस्कों की पत्रिका है जिसमें लडकियों की अर्धनग्न तस्वीरें प्रकाशित की जाती हैं. पिछले कुछ समय से इसकी प्रसार संख्या में गिरावट आई है.

ब्यूटी ऑन बीच



ब्यूटी ऑन बीच


दारा के अंतिम यात्रा में नहीं पहुंचे बिग बी


दारा के अंतिम यात्रा में नहीं पहुंचे बिग बी

मुंबई : बीते जमाने के मशहूर अभिनेता और रूस्तम ए हिन्द दारा सिंह (84) का गुरूवार की शाम चार बजे मुंबई के विले पार्ले में अंतिम संस्कार कर दिया गया. दारा सिंह के बड़े बेटे बिंदु ने उन्‍हें मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के वक्त कई फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं. इनमें ऋषि कपूर,फरदीन खान,साजिद खान और रजा मुराद शामिल थे.
दारा सिंह के अंतिम संस्‍कार में कोई भी बड़े कलाकारों का नहीं पहुंचना चौकाने वाला था. अमिताभ बच्चन के साथ -साथ धर्मेन्द्र,दिलीप कुमार,शाहरूख खान,आमिर खान और सलमान खान अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद नहीं थे.
जहां अमिताभ,और शाहरूख खान ने ट्विटर पर ही अपनी शोक संवेदना जाहिर की है वहीं सलमान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दारा सिंह को याद किया. दारा सिंह का गुरूवार सुबह बीमारी के बाद यहां उनके जूहु स्थित आवास पर निधन हो गया था.
रामायण धारावाहिक में हनुमान की भूमिका निभाने वाले दारा सिंह को सात जुलाई को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के धीरूभाई अंबानी कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सभी को है टाइगर का इंतजार


सभी को है टाइगर का इंतजार

धम धम धमाल मचाएगी सनी


धम धम धमाल मचाएगी सनी

जिंदगी की जंग हार गए पहलवान दारा सिंह !!


टी.वी. के हनुमान और अखाड़े के पहलवान दारा सिंह, जिन्होंने ना जाने कितने दिग्गजों को हार का स्वाद चखाया, आज अपनी जिंदगी की जंग हार गए. एक लंबी बीमारी से जूझते हुए उन्होंने आज सुबह यानि गुरुवार 12 जुलाई सुबह 7.30 बजे अपनी अंतिम सांसे लीं. पिछले कई दिनों से दारा सिंह कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती थे. रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह के बेटे बिंदू दारा सिंह की इच्छा थी कि उनके पिता की मृत्यु अस्पताल में नहीं बल्कि उनके अपने घर में हो, इसीलिए डॉक्टरों ने जब उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया तो उनके परिजन उन्हें घर ले आए. दारा सिंह के स्वास्थ्य के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा था लेकिन कोकिला बेन अस्पताल के डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी दारा सिंह अपनी मृत्यु को टाल नहीं पाए.
DARA-SINGH

84 वर्षीय दारा सिंह को बीती 7 जुलाई को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. तभी से वे आईसीयू में थे. अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉक्टर राम नारायण कहना है कि एमआरआई के बाद यह पता चला कि ऑक्सीजन की कम आपूर्ति होने के कारण उनके मस्तिष्क को काफी नुकसान पहुंचा है.

दारा सिंह का जीवन
दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर, 1928 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था. इनका पूरा नाम दारा सिंह रंधावा है. बचपन से ही वह मजबूत कद-काठी के थे यही वजह है कि उनका कुश्ती के प्रति रुझान उत्पन्न होने लगा. अखाड़े में देर तक कुश्ती के दांव-पेंच सीखने वाले दारा सिंह पहले मेलों और अन्य समारोहों में कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे. धीरे-धीरे उनकी पहलवानी को मान्यता मिलने लगी और वह भारत के एक प्रमुख और एक कुशल पहलवान बन गए.

दारा सिंह का कॅरियर (पहलवानी)
पहलवान के रूप में ख्याति प्राप्त करने के तुरंत बाद वह व्यवसायिक पहलवानी के लिए अमेरिका चले गए. अमेरिका में उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में अपने प्रतिद्वंदियों को धूल चटाई. उन्होंने कई नामी पहलवानों को हराया जिसमें अपने समय के सबसे विख्यात पहलवान लोउ थीज भी शामिल हैं.

दारा सिंह का कॅरियर (फिल्मी)
भारत वापस आने पर उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया पर शुरुआत में उनके साथ काम करने में नायिकाएं असहज महसूस करती थीं क्योंकि दारा सिंह का भारी-भरकम शरीर उन्हें अजीब लगता था. एक तरफ बॉलिवुड की फूल जैसे नायिकाएं दूसरी तरह रफ एंड टफ दारा सिंह. लीड हीरो के तौर पर दारा सिंह ने कई फिल्मों में काम किया जिसमें से सबसे ज्यादा 16 फिल्मों में उन्होंने मुमताज के साथ काम किया था.

dara1980 और 90 के दशक में दारा सिंह के जीवन में असली मोड़ आया जब टीवी शो `रामायण ने  उनकी किस्मत ही बदल दी. रामानंद सागर द्वारा प्रस्तुत रामायण में दारा सिंह को हनुमान का किरदार दिया गया. इस किरदार में दारा सिंह कुछ यूं समां गए कि आज भी लोग उन्हें रामायण का हनुमान कहकर पुकारते हैं. इसके बाद से दारा सिंह ने कई धार्मिक टीवी सीरियलों में हनुमान का किरदार भी निभाया.

दारा सिंह ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अधिकतर फिल्मों में सह अभिनेता या पिता-दादा की भूमिका निभाई है. हाल ही में दारा सिंह “जब वी मेट” और “रेडी” जैसी फिल्मों में दिखे थे. दारा सिंह के तीन बेटे हैं जिनके नाम बिंदु दारा सिंह, प्रद्युमन सिंह रंधावा और अमरीक सिंह हैं.

दारा सिंह ने कैनेडियन ओपन टेग टीम चैंपियनशिप, रुस्तम-ए-पंजाब, रुस्तम-ए-हिंद जैसे खिताब जीते हैं. भारतीय जनता पार्टी ने साल 2003 में दारा सिंह को राज्य सभा के लिए नामांकित किया था.

Wednesday, 11 July 2012

Dabangg2


Salman Khan outside Lilavati Hospital on Saturday, June 23.
June 30, 2012, (Sawfnews.com) - According to a new report Salman Khan had a narrow escape himself at the accident site on Dabangg 2 set on Saturday, June 23, and the photog Ajay S, who continues to be hospitalized, has serious multiple injuries.
Total three crewmen suffered injuries but Ajay was worst hit.
TOI reports that the photographer damaged nine ribs, fractured his elbow at three places, and injured the pinna of his ear. He needed immediate hospitalization and later underwent surgery.
Ajay underwent one surgery on Wednesday to repair his elbow and the other on Thursday to stitch up the pinna of his ear. The ribs will need a long time to heal.
Ajay, younger brother of Salman's friend Munna S, was newly inducted on set for still photography of the film.
Salman is footing the medical expenses.

Dabangg2


Salman Khan outside Lilavati Hospital on Saturday, June 23.
June 30, 2012, (Sawfnews.com) - According to a new report Salman Khan had a narrow escape himself at the accident site on Dabangg 2 set on Saturday, June 23, and the photog Ajay S, who continues to be hospitalized, has serious multiple injuries.
Total three crewmen suffered injuries but Ajay was worst hit.
TOI reports that the photographer damaged nine ribs, fractured his elbow at three places, and injured the pinna of his ear. He needed immediate hospitalization and later underwent surgery.
Ajay underwent one surgery on Wednesday to repair his elbow and the other on Thursday to stitch up the pinna of his ear. The ribs will need a long time to heal.
Ajay, younger brother of Salman's friend Munna S, was newly inducted on set for still photography of the film.
Salman is footing the medical expenses.

अमिताभ को फ़िर उठा दर्द, कल मिलेगी अस्पताल से छुट्टी



- अस्पताल से नहीं मिली छुट्टी -
नयी दिल्ली : अमिताभ बच्चन ने शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में अपने पेट की सर्जरी कराई थी लेकिन आज फ़िर से दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल सकी है.
69 वर्षीय अभिनेता को पहले आज अस्पताल से छुट्टी मिलने की बात थी. लेकिन उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘बहुत रोमांचक दिन नहीं रहा. काफ़ी दर्द है लेकिन सहन कर रहा हूं. अभी अस्पताल में ही हूं और छुट्टी में देरी हो सकती है.’’
अमिताभ ने अंधेरी के सेवन हिल्स अस्पताल में अपनी सर्जरी कराई है. उन्होंने इससे पहले सर्जरी के बाद अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए ट्विटर पर लिखा था, ‘‘आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया. आपका प्यार और दुआएं कभी नाकाम नहीं होतीं. जिंदगी भर एहसानमंद रहूंगा, जिसे मैं कभी नहीं चुका पाउंगा.’’
अस्पताल के सूत्रों ने बताया, ‘‘उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और कल सुबह 11 बजे के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.’’ अमिताभ ने नौ फ़रवरी को अपने ब्लॉग पर पेट की सर्जरी के बारे में जानकारी दी थी.
11 फ़रवरी को अंधेरी के सेवन हिल्स अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया. बिगबी को पहले आज छुट्टी देने की बात थी लेकिन फ़िर से दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल में ही रखा गया.

भारत से हुई ईशा की सगाई



मुंबई : में रविवार को अभिनेत्री ईशा देओल व भारत तख्तानी की सगाई हुई. सगाई समारोह में ईशा के पिता धर्मेद्र, मां हेमा मालिनी के अलावा फ़िल्म इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियां शामिल हई.
भारत तख्तानी मुंबई के व्यवसायी हैं. ईशा ने सन् 2002 में बोनी कपूर की फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से बॉलीवुड में अपना कदम रखा, पर उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली. ना तुम जानो ना हम, युवा, काल, चुरा लिया है तुमने, कैश जैसी फिल्मों में ईशा ने अभिनय किया पर धूम और दस के अलावा इनकी किसी फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिली.
हाल ही में इन्होंने अपने होम प्रोड्कशन में बनी फिल्म टेल मी ओ खुदा से बॉलीवुड में अपना कमबैक किया पर यह फिल्म भी पिट गई.

भारत से हुई ईशा की सगाई



मुंबई : में रविवार को अभिनेत्री ईशा देओल व भारत तख्तानी की सगाई हुई. सगाई समारोह में ईशा के पिता धर्मेद्र, मां हेमा मालिनी के अलावा फ़िल्म इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियां शामिल हई.
भारत तख्तानी मुंबई के व्यवसायी हैं. ईशा ने सन् 2002 में बोनी कपूर की फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से बॉलीवुड में अपना कदम रखा, पर उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली. ना तुम जानो ना हम, युवा, काल, चुरा लिया है तुमने, कैश जैसी फिल्मों में ईशा ने अभिनय किया पर धूम और दस के अलावा इनकी किसी फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिली.
हाल ही में इन्होंने अपने होम प्रोड्कशन में बनी फिल्म टेल मी ओ खुदा से बॉलीवुड में अपना कमबैक किया पर यह फिल्म भी पिट गई.

अपने मेकअप मैन की फ़िल्म में काम करेंगे अमिताभ



अपने मेकअप मैन दीपक सावंत के साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन
नयी दिल्ली : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने मेकअप मैन दीपक सावंत की भोजपुरी फ़िल्म ‘गंगादेवी’ में काम करने के लिए हामी भर दी है. फ़िल्म में अमिताभ अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ नजर आएंगी.
वर्ष 2001 में रिलीज हुई फ़िल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के बाद अमिताभ एक बार फ़िर अपनी पत्नी के साथ नजर आएंगे. 69 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि वह अपने मेकअप ओर्टस्ट दीपक के लिए जो कर सकते हैं यह उसका बहुत छोटा भाग है.
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, ‘‘कम मैं अपने मेकअप मैन द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग करूंगा. मैं और जया साथ में काम कर रहे होंगे. दीपक, मेरे मेकअप मैन, पिछले 35 वर्ष से मेरे साथ हैं और एक दिन भी ऐसा नहीं गुजरा जब वह मेरे साथ सेट पर मौजूद ना हों.’’
उन्होंने लिखा है, ‘‘उन्होंने बीआर फ़िल्म के साथ काम शुरू किया और उसके बाद से मेरे साथ ही हैं. मेरे चेहरे की इतने लंबे समय तक देखभाल करने वाले के लिए मैं जो कर सकता हूं यह उसका बहुत छोटा हिस्सा है.’’ अमिताभ इससे पहले भी दीपक की एक अन्य भोजपुरी फ़िल्म ‘गंगा’ में काम कर चुके हैं.