Friday, 13 July 2012

आज चढ़ेगा इश्क के कॉकटेल का सुरूर


आज चढ़ेगा इश्क के कॉकटेल का सुरूर

फिल्म लव आज कल में धमाल मचाने के बाद सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों में उतरने को तैयार है. शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म में इश्क के कॉकटेल को मौज - मस्ती के अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म में गौतम खत्रा (सैफ अली खान), वेरोनिका डिकोस्टा (दीपिका पादुकोण) मीरा गुप्ता (डायना पेंटी) मुख्य किरदार में नजर आयेंगे. डायना पेंटी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं.
इम्तियाज अली द्वारा लिखित इस फिल्म की कहानी की शुरुआत भारत में रहने वाले गौतम खत्रा से होती है. गौतम की लंदन में जॉब लगते ही उसकी मां नीता (डिंपल कपाड़िया) यह शर्त रख देती है कि वह पहले शादी के लिए लड़की फाइनल करे. इसी बीच नीता की मुलाकात मीरा से होती है और वह उसमें परफैक्ट बहू देखती है, लेकिन यह बात गौतम को नहीं बताती है.
इस दौरान परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि मीरा को कंपनी के काम से लंदन जाना पड़ता है. फ्लाइट में ही उसकी मुलाकात गौतम से होती है और दोनों में दोस्ती हो जाती है. लंदन में ही वेरोनिका से दोस्ती के साथ ही कई ऐसे पल आते हैं जो फिल्म को इंट्रेस्टिंग बना देते हैं.फिल्म रिजेंट और सिनेपॉलिस में प्रदर्शित होगी.

No comments:

Post a Comment