Friday, 13 July 2012

तीन बंधु तीन सखा


तीन बंधु तीन सखा

फिल्म ‘कॉकटेल’ में तीन दोस्तों की कहानी है. ये तीन दोस्त हैं- मीरा, वेरोनिका और गौरव कपूर. रील लाइफ में तीन दोस्तों का यह कांसेप्ट रियल लाइफ से ही प्रेरित लगता है. फिल्म इंडस्ट्री में चुनिंदा दोस्तों की कुछ ऐसी टोलियां रही हैं, जिनकी दोस्ती की मिसाल लोग आज भी देते हैं. वे हर कदम पर एक-दूसरे का साथ निभाते हैं.
ख़ुशी में साथ हंसते हैं, तो गम में भी एक-दूसरे का सहारा बनते हैं. ‘कॉकटेल’ फिल्म के बहाने फिल्मी दुनिया की कुछ ऐसे ही लोकप्रिय तिकड़ी, यानी ऑन स्क्रीन-ऑफ स्क्रीन बंधुओं पर अनुप्रिया अनंत की रिपोर्ट..
जिस तरह कॉकटेल कई चीजों के मिश्रण से बनता है, दोस्ती भी कुछ ऐसी ही होती है. अलग-अलग स्वभाव होने के बावजूद लोग एक-दूसरों को गहराई से समझने वाले पक्के दोस्त बन जाते हैं. यह भी देखा गया है कि दो लोगों के बीच दोस्ती निभाना काफी आसान होता है, क्योंकि दोनों अपने दोस्त की अच्छी-बुरी आदतों को समझ जाते हैं, उससे एडजस्ट कर लेते हैं, लेकिन बात जब तीन दोस्तों की होती है, तो इस रिश्ते की मिठास को बनाये रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

दो से जब तीन होते हैं, तो गलतफहमी की संभावना भी ज्यादा होती है. यह भी सच है कि तीन दोस्तों की यारी में यदि दो के बीच कोई मन-मुटाव हो जाता है, तो तीसरा दोस्त उनके बीच की समस्या को सुलझा कर इस रिश्ते को मजबूत बना देता है. बॉलीवुड में भी तीन दोस्तों की कई टोलियां रही हैं, जिन्होंने ‘तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा’ की कहावत को गलत साबित कर तीन दिलदार यारों के दोस्ताने को जिंदा रखा.
राज कपूर, दिलीप कुमार, देव आनंद
भले ही इन तीनों दोस्तों की तिकड़ी कभी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर नहीं आयी, लेकिन ऑफ स्क्रीन तीनों एक-दूसरे का पूरा साथ निभाते थे. अपने जमाने की मशहूर नायिका कामिनी कौशल बताती हैं कि कई बार तीनों एक-दूसरे के विचारों से सहमत नहीं होते थे, लेकिन जब मस्ती करने की बारी आती, तो तीनों मिल कर सबको परेशान किया करते थे. कई बार राज कह देते ‘एक्शन’ और हम सभी कलाकार अभिनय करने लग जाते. फिर तीनों मिल कर हम पर हंसते थे. बाद में हमें पता चलता कि तीनों मस्ती कर रहे हैं. तीनों दोस्तों को साथ में पीने का बेहद शौक था. दिलीप कुमार की शादी में तो राज और देव आनंद ने खास तैयारियां की थीं और खूब नाचे थे. उनकी पार्टियों में शेरो-शायरी का लंबा दौर चलता था.
काजोल, शाहरुख, करन जोहर
करन, शाहरु ख और काजोल के बीच दोस्ती ‘दिलवाले दुल्हनियां’ के दौरान हुई थी. करन आज भी शाहरुख और काजोल को खुद के लिए लकी मानते हैं. यही वजह है कि तीनों ने साथ में कई फिल्में कीं और कामयाबी भी हासिल की. उनकी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ में भी काजोल-शाहरुख ने काम किया है. हाल ही में एक टॉक शो में, जिसमें करन को बुलाया गया था, काजोल ने अचानक से पहुंच कर सबको चौंका दिया. तीनों की जोडी ‘कुछ कुछ..’, ‘कभी ख़ुशी..’, और ‘माइ नेम इज खान’ में कमाल दिखा चुकी है. आज भी ये तीनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. माना जाता है कि अजय देवगन शाहरु ख को पसंद नहीं करते, लेकिन काजोल अपनी दोस्ती के बीच अपने परिवार को नहीं आने देतीं.
अजय देवगन, रोहित शेट्टी, संजय दत्त

ये भी उन दोस्तों में एक हैं जो हर हाल में एक-दूसरे का साथ निभाना जानते हैं. तीनों ने साथ में ‘ऑल द बेस्ट’ बनायी. फिल्म हिट भी रही. तीनों ही एक-दूसरे के परिवारिक कार्यक्र म में शिरकत करते हैं. संजय दत्त और रोहित ने एक बार रवीना टंडन के नाम से अजय को मैसेज कर दिया था और इस मस्ती में अजय को काजोल से कितनी डांट पड़ी थी. रोहित और अजय साथ में लगातार फिल्में बना रहे हैं. हालांकि संजय और अजय की फिल्म ‘रास्कल्स के फ्लॉप हो जाने का संजय को काफी मलाल हुआ कि उन्होंने अच्छा काम नहीं किया. इसलिए दोस्ती की खातिर उन्होंने अजय के लिए साउथ की एक फिल्म के राइट्स खरीदे हैं. अजय भी संजय के लिए हमेशा कुछ भी करने को तत्पर रहते हैं.
मैं करन, शाहरुख और काजोल की दोस्ती की कायल हूं. इन तीनों में कभी कोई गलतफहमी नहीं आयी है. तीनों एक-दूसरे का दिल से साथ देते हैं

No comments:

Post a Comment