Friday, 13 July 2012

सभी उम्र के दर्शकों को जोड़ेगी ‘आशिकी-2’


सभी उम्र के दर्शकों को जोड़ेगी ‘आशिकी-2’

मर्डर, जन्नत, जिस्म और राज जैसी बोल्ड फिल्में बना चुके निर्माता निर्देशक महेश भट्ट अब साफ-सुथरी लवस्टोरी फिल्म आशिकी-2 बनाने जा रहे हैं. यह भट्ट कैंप के जॉनर की लंबे अरसे बाद ऐसी फिल्म होगी, जिसे सभी वर्ग और उम्र के दर्शकों को फिल्म से जोड़ेगा. इस बात के साथ-साथ फिल्म से जुड़े अन्य पहलुओं पर महेश भट्ट की बेबाक राय..
आशिकी और दिल है कि मानता नहीं जैसी पारिवारिक लवस्टोरी फिल्में बना चुके महेश भट्ट खुश हैं कि भट्ट कैंप फिर से इसी जॉनर की फिल्में दर्शकों के सामने लाने जा रहा है. महेश इसका श्रेय निर्देशक मोहित सूरी को भी देना चाहते हैं. मोहित ने ही उनको इस बात का एहसास कराया कि भट्ट कैंप ने हिंसा, सेक्स जैसे बोल्ड मुद्दों पर बहुत फिल्में बना ली है. अब एक साफ-सुथरी प्रेमकहानी पर फिल्म बननी चाहिए.
भट्ट कैंप का चेहरा इमरान हाशमी हैं, ऐसे में इस फिल्म से आदित्य रॉय कपूर को जोड़ने की क्या वजह रही?
इमरान हर फिल्म में नहीं हो सकता है. कहानी की मांग के अनुसार ही कलाकारों का चयन होता है. यह युवा प्रेम कहानी है, उम्रदराज नहीं. ऐसे में फिल्म में मुझे इमरान कहीं से भी फिट नहीं लगा. आशिकी के लिए हमें युवा चेहरों की जरूरत थी और हमारी यह तलाश श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने पूरी की.
शुरुआत में टैलेंट हंट के जरिये इस फिल्म के कलाकारों को चुनने की बात थी, ऐसे में श्रद्धा कपूर और आदित्य कपूर को चुनने की क्या वजह रही?
हां हमने टैलेंट हंट के जरिये इस फिल्म के कलाकारों को चुनने का फैसला किया था, लेकिन बहुत ही घटिया रिस्पांस मिला. दरअसल, बंद कमरे में कोई भी ऑडिशन देने को तैयार हो जाता है. लेकिन जैसे ही बात पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ऑडिशन वीडियो अपलोड करने की हुई सभी मुकर गये. जो आये थे, वे हमारी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. सो हमने इंडस्ट्री के लोगों को कांटेक्ट करना शुरू किया और अपनी फिल्म के लिए हमें श्रद्धा और आदित्य परफेक्ट लगे.
फिल्म आशिकी का चेहरा रह चुके राहुल रॉय और अनू क्या इस सीक्वल फिल्म का भी हिस्सा होंगे?
मुझे नहीं लगता एक अच्छी कहानी वाली फिल्म को इस तरह की दोहराव की अब जरूरत है.
आशिकी अपने यादगार संगीत के लिए जानी जाती है. ऐसे में आशिकी-2 के संगीत पर कितना काम किया जा रहा है?
सपना वही है. सपने देखने वाली आंखें बदल गयी हैं. आशिकी को एक म्यूजिकल फिल्म बनाने के लिए मैंने और गुलशन कुमार ने काफी मेहनत की थी, जिसमें नदीम श्रवण की जितनी भी तारीफ की जाए कम है. उसी तरह की मेहनत इन दिनों मोहित और भूषण कुमार कर रहे हैं. उम्मीद है कि एक बार फिर वही करिश्मा दोहराया जाएगा.
यह फिल्म कब शूटिंग फ्लोर पर जा रही है?
आनेवाले महीने में यह फिल्म शूटिंग फ्लोर पर चली जाएगी.

कॉकटेल में दीपिका ने अब तक की सर्वश्रेष्ठ भूमिका


कॉकटेल में दीपिका ने अब तक की सर्वश्रेष्ठ भूमिका

फिल्म ‘लव आजकल’ के बाद एक बार फिर से दीपिका पादुकोण के साथ बडे पर्दे पर नजर आने जा रहे बालीवुड स्टार सैफ अली खान ने कहा है कि अभिनेत्री ने ‘कॉकटेल’ में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है.
सैफ ने कहा, ‘‘कॉकटेल में दीपिका ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. जब आप फिल्म देंखेंगे तो इस बात को महसूस करेंगे. उन्होंने बेहतरीन काम किया है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ‘लव आजकल’ में उनके साथ काम किया था और इस बात से बेहद खुश हूं कि किस तरह से उन्होंने कामयाबी हासिल की है.’’
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मॉडल डायना पेंटी ने अपना पदार्पण किया है. जीवन के 41 बसंत देख चुके अभिनेता-निर्माता ने कहा कि यह फिल्म एक रोमांटिक कामेडी लगेगी लेकिन यह मुख्य रुप से प्रेम कहानी है. उन्होंने कहा, ‘‘कॉकटेल रोमांटिक कामेडी नहीं है. यह एक प्रेम कहानी है. यह इस मामले में ‘हम तुम’, ‘सलाम नमस्ते’ या ‘लव आजकल’ से अलग है. यह मुख्य रुप से प्रेम कहानी है.’’

अब शादी कर लो सल्लू : कैटरीना


अब शादी कर लो सल्लू : कैटरीना

मुंबई: अभिनेत्री और कथित तौर पर सलमान खान की पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ का कहना है कि सलमान को खुद ही यह निर्णय लेना चाहिये कि वह कब शादी करेंगे.
आने वाली फिल्म ‘एक था टाइगर’ के प्रचार के दौरान जब कैटरीना से सलमान की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ केवल सलमान को ही उनकी शादी के बारे में फैसला लेना चाहिये.’’ फिल्म के प्रोमो में भी कैटरीना को सलमान से यह कहते हुये दिखाया गया है कि वह अब शादी कर लें.
बुधवार को आमिर खान ने कहा कि वह सलमान को शादी के लिये कहते आये हैं पर सलमान किसी की नहीं सुनते. इस पर सलमान ने कहा, ‘‘ आमिर इसके लिये मेरे पीछे पड़े हैं. मुझे समझ में नहीं आता कि हर कोई मेरी शादी के पीछे क्यों पड़ा है.’’


 

आमिर खान होंगे देश के प्रधानमंत्री


आमिर खान होंगे देश के प्रधानमंत्री

शो सत्यमेव जयते के बाद आमिर खान नेशनल आइकॉन बन चुके हैं. उनके लाखों प्रशंसकों में बॉलीवुड के विलेन शक्ति कपूर भी शुमार हैं. भले ही सिल्वर स्क्रीन पर उनकी छवि अच्छी नहीं है, लेकिन अब वह समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं.
आमिर खान का शो सत्यमेव जयते भले ही कई नेताओं और सरकारी संस्थाओं की आलोचनाओं का शिकार रहा हो, लेकिन इसी शो की वजह से बॉलीवुड के विलेन शक्ति कपूर उनसे इतना प्रभावित हैं कि उन्हें देश का अगला प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं.

आ गया जोकर . . .


आ गया जोकर . . .

निर्देशक शिरीष कुंदर की आने वाली फिल्म जोकर का फर्स्ट लुक और पोस्टर रिलिज हो चुका है. फिल्म राउडी राठौर के बाद एक बार फिर इस फिल्म में अक्षय और सोनाक्षी की जोड़ी नजर आने वाली है.
शिरीष मशहूर कोरियोग्राफर फरहा खान का पति हैं. 2006 में उन्होंने जानेमन फिल्म का निर्देशन किया था. इस बार वे जोकर लाए हैं, जो एक साइंस फिक्शन फिल्म है. फिल्म में श्रेयश तलपड़े और मिनिशा लांबा भी नजर आने वाले है. फिल्म 31 अगस्त को रिलिज होने वाली है.

आज चढ़ेगा इश्क के कॉकटेल का सुरूर


आज चढ़ेगा इश्क के कॉकटेल का सुरूर

फिल्म लव आज कल में धमाल मचाने के बाद सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों में उतरने को तैयार है. शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म में इश्क के कॉकटेल को मौज - मस्ती के अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म में गौतम खत्रा (सैफ अली खान), वेरोनिका डिकोस्टा (दीपिका पादुकोण) मीरा गुप्ता (डायना पेंटी) मुख्य किरदार में नजर आयेंगे. डायना पेंटी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं.
इम्तियाज अली द्वारा लिखित इस फिल्म की कहानी की शुरुआत भारत में रहने वाले गौतम खत्रा से होती है. गौतम की लंदन में जॉब लगते ही उसकी मां नीता (डिंपल कपाड़िया) यह शर्त रख देती है कि वह पहले शादी के लिए लड़की फाइनल करे. इसी बीच नीता की मुलाकात मीरा से होती है और वह उसमें परफैक्ट बहू देखती है, लेकिन यह बात गौतम को नहीं बताती है.
इस दौरान परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि मीरा को कंपनी के काम से लंदन जाना पड़ता है. फ्लाइट में ही उसकी मुलाकात गौतम से होती है और दोनों में दोस्ती हो जाती है. लंदन में ही वेरोनिका से दोस्ती के साथ ही कई ऐसे पल आते हैं जो फिल्म को इंट्रेस्टिंग बना देते हैं.फिल्म रिजेंट और सिनेपॉलिस में प्रदर्शित होगी.