Wednesday, 11 July 2012

जूही से झगड़े की खबरें बकवास



कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंपेन पार्टी में शाहरुख और जूही साथ देखे गए
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अभिनेत्री जूही चावला के साथ अपने झगड़े संबंधी अफ़वाहों का खंडन किया है. उनका कहना है कि यह सब मीडिया की देन है. 46 वर्षीय शाहरुख ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, हम जो काम करते हैं, उसमें बहुत ज्यादा अफ़वाहें बनती हैं.
दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि कुछ लोग ऐसा लिखते हैं और उस पर विश्वास भी करने लगते हैं. इसके बाद वे हमारे पास आते हैं और उसी बारे में पूछते हैं, जो वास्तव में नहीं होती. उन्होंने कहा, यह एक अणु के सबसे सूक्ष्म कण जैसा है, जिसे वे अब भी खोजने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए जब आप मुझसे और जूही से यह पूछते हैं, तो हमें थोड़ा अजीब लगता है कि आप यह सब क्यों पूछ रहे हैं.
बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए शाहरुख ने कहा कि जूही के परिवार के साथ उन्हें हमेशा घर जैसा एहसास होता है. जब मैं फ़िल्म उद्योग में नया था, जूही, उनकी मां, भाई और पूरा परिवार मेरी देखभाल करता था. वे सब मुङो लेकर बहुत उदार थे. हम बहुत करीबी मित्र हैं.

No comments:

Post a Comment