प्लेब्वाय के कवर पेज पर नजर आयेंगी शर्लिन चोपडा
नई दिल्ली: अपने ग्लैमरस अंदाज के लिये चर्चित बालीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा जल्द ही वयस्कों की मशहूर अमेरिकी पत्रिका ‘प्लेब्वॉय’ के कवर पेज पर नजर आयेंगी. शर्लिन चोपड़ा ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट पर अपने परिचय में लिखा है ‘प्लेब्वाय’ कवर गर्ल’. वह इन दिनों प्लेब्वाय के संस्थापक और प्रकाशक ह्यूज हेफनर से मिलने के लिये उनके घर पहुंची हुई हैं.
शर्लिन चोपड़ा ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर हेफनर के साथ अपनी फोटो अपलोड की है. उन्होंने डोमिनोज खेल सिखाने के लिये हेफनर को धन्यवाद दिया. शर्लिन ने हेफनर के बारे में लिखा, ‘‘वह :हेफनर: दुनिया के सबसे जोशीले इंसान हैं. 87 वर्ष की उम्र में भी वह जानते हैं कि किस तरह आकर्षक बना जाये.’’ शर्लिन डिज्नी लैंड भी जाने वाली हैं. उन्होंने लिखा, ‘‘मैं डिज्नीलैंड जाने की प्रतीक्षा नहीं कर सकती.’’ शर्लिन चोपड़ा संभवत: पहली ऐसी भारतीय महिला हैं जो ‘प्लेब्वाय’ के कवर पेज पर नजर आयेंगी. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर अपनी निर्वस्त्र तस्वीर पोस्ट की थी.
उल्लेखनीय है कि प्लेब्वाय अमेरिका में छपने वाली वयस्कों की पत्रिका है जिसमें लडकियों की अर्धनग्न तस्वीरें प्रकाशित की जाती हैं. पिछले कुछ समय से इसकी प्रसार संख्या में गिरावट आई है.
No comments:
Post a Comment