Wednesday, 11 July 2012

आयशा टाकिया और सिद्धार्थ माल्या में छिडा युद्ध



नयी दिल्ली: अभिनेत्री आयशा टाकिया और किंगफ़िशर एयर लाइंस के मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के बीच ट्विटर युद्ध छिड गया है.
दिल्ली हवाई अड्डे पर आयशा की बहन नताशा के साथ किंगफ़िशर एयर लाइंस के कर्मचारी ने गलत बर्ताव किया, जिसे लेकर अभिनेत्री ने ट्विटर पर कई संदेश पोस्ट किए. आयशा ने लिखा कि किंगफ़िशर सबसे खराब एयर लाइंस है. दिल्ली हवाई अड्डे पर उसके कर्मचारी विनय पॉडवाल ने ने मेरी बहन के साथ खराब बर्ताव किया. उसका बोडिंग पास फ़ाड दिया. उसे ऐसा करने की हिम्मत कैसे हुई.
अभिनेत्री के ऐसे ही कई संदेश देखने के बाद सिद्धार्थ ने अपने फ़ॉलोवर्स से आयशा के बारे में पूछा और उसके बाद ट्विटर पर पोस्ट किया है कि किसी भी कहानी के दो भाग होते हैं और उन्हें शांत रहना चाहिए. इसके अलावा सिद्धार्थ ने आयशा के बारे में और भी कई बातें लिखीं जिसके बाद दोनों में युद्ध सा छिड गया है.

No comments:

Post a Comment