मुंबई: सलमान खान को उनकी चैरिटी के लिए कौन नहीं जानता. अभिनय क्षमता के अलावा उनके पास बहत बड़ा दिल भी है. इसका उदाहरण देते हए स्वयं भुक्तभोगी रहे सलमान सजा पूरी कर चुके गरीब अपराधियों के लिए एक सार्थक प्रयत्न कर रहे हैं.
इसी क्रम में सार्थक पहल करते हए उन्होंने हाल ही सजा पूरी कर लेने के बाद भी जेल में पड़े हए लगभग 400 कैदियो की तरफ़ से जुर्माना भर कर उन्हें जेल से आजाद करवाने की पहल की है. सलमान के चैरिटेबल टस्ट ने जेल अधिकारियों को पत्र लिख कर से कैदियों की मदद की गुहार लगायी है, जो गरीबी या अन्य कारणों की वजह से जुर्माना नहीं भर पाये और सजा पूरी कर लेने के बाद अब तक जेल में ही हैं.
जेल अधिकारियों ने भी पत्र न्यायिक विभाग को भेज दिया है. उनकी मुक्ति के लिए अभी प्रशासन की तरफ़ से नो ऑब्जे‘शन सर्टिफ़िकेट की आवश्यकता होगी. उनकी सहमति मिलने के बाद सलमान लगभग चालीस लाख रुपये जमा करेंगे. आइजी विनय कुमार गुप्ता(जेल, यूपी) बताते हैं कि यूपी की 63 जेलों में से लगभग चार सौ बंधक हैं. अपराधी को सजा के साथ ही एक जुर्माना भी भरना होता है, अगर वह इसे देने में असमर्थ होता है, तो इसके बदले उसे अतिरिक्त सजा काटनी पड़ती है.
No comments:
Post a Comment