मुंबई: इस समय अगर कोई मित्र आमिर खान से मिलने का समय मांगे तो उनका जवाब यही होगा, ..आती क्या खंडाला..? रानी मुखर्जी को खंडाला बुलाते-बुलाते आमिर खान इन दिनों खुद खंडाला पहुंच गये हैं. सत्यमेव जयते की मेकिंग के बाद उन्हें जो भी समय मिलता है वह यहीं पर बिताते हैं. खास बात यह है कि उनकी खंडाला विजिट समाप्त होने के बाद आप आमिर को एक नये लुक में देखेंगे. असल में आमिर इस समय अपनी अगली फिल्म धूम-3 के लिए बॉडी बना रहे हैं.
धूम और धूम 2 में जॉन अब्राहम और रितिक के बाद अब जब इसके तीसरे सीक्वल के लिए आमिर ने हां कर ही दी है तो वे अपना परफेक्शन तो जरूर दिखायेंगे. साथ ही जब पहली बार कैटरीना कैफ उनके साथ नजर आनेवाली हैं, तो आमिर का फिट रहना और भी जरूरी है. अब आमिर की फिटनेस और कैटरीना का फिगर धूम 3 की सफलता में कितना योगदान करेगी ये तो फिल्म के आने के बाद पता चलेगा, फिलहाल फैंस तो आमिर की इस साल की फिल्म तलाश की तलाश है जो कि ना जाने कहां खो गयी है.
No comments:
Post a Comment