Wednesday, 11 July 2012

वीना के आइटम डांस पर अन्ना की कैंची



मुंबई : कुछ समय पहले फ़िल्म गली गली चोर है में पाकिस्तानी अदाकारा वीना मल्लिक के आयटम नंबर की काफ़ी चर्चा हुई थी. वीना भी फ़िल्म में आयटम नंबर करके काफ़ी खुश थीं.
पर बताया जा रहा है कि तीन फ़रवरी को प्रदर्शित होने जा रही गली गली चोर है, से वीना के आयटम नंबर को हटा दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि यह फ़िल्म अन्ना हजारे को दिखायी गयी थी. अन्ना ने कहा था कि इस फ़िल्म से आयटम नंबर हटा दी जानी चाहिए.
इसलिए फ़िल्म से गाना हटा दिया गया है. इस बात से वीना को झटका लगा है. अन्ना ने फ़िल्म से गीत इसलिए हटाने को कहा, क्योंकि उनका कहना था कि गाना बहुत अश्लील हैं.

No comments:

Post a Comment