Friday, 13 July 2012

दारा के अंतिम यात्रा में नहीं पहुंचे बिग बी


दारा के अंतिम यात्रा में नहीं पहुंचे बिग बी

मुंबई : बीते जमाने के मशहूर अभिनेता और रूस्तम ए हिन्द दारा सिंह (84) का गुरूवार की शाम चार बजे मुंबई के विले पार्ले में अंतिम संस्कार कर दिया गया. दारा सिंह के बड़े बेटे बिंदु ने उन्‍हें मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के वक्त कई फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं. इनमें ऋषि कपूर,फरदीन खान,साजिद खान और रजा मुराद शामिल थे.
दारा सिंह के अंतिम संस्‍कार में कोई भी बड़े कलाकारों का नहीं पहुंचना चौकाने वाला था. अमिताभ बच्चन के साथ -साथ धर्मेन्द्र,दिलीप कुमार,शाहरूख खान,आमिर खान और सलमान खान अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद नहीं थे.
जहां अमिताभ,और शाहरूख खान ने ट्विटर पर ही अपनी शोक संवेदना जाहिर की है वहीं सलमान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दारा सिंह को याद किया. दारा सिंह का गुरूवार सुबह बीमारी के बाद यहां उनके जूहु स्थित आवास पर निधन हो गया था.
रामायण धारावाहिक में हनुमान की भूमिका निभाने वाले दारा सिंह को सात जुलाई को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के धीरूभाई अंबानी कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

No comments:

Post a Comment